आठ वर्षों से फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आठ वर्षों से फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

योजनाबद्ध तरीके से 8 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।आरोपी अमित उर्फ सोनू पिता नफीज उम्र 21 निवासी गुडी अंबाडा का स्थाई वारंट 31.01.2013 को जुन्नारदेव न्यायालय द्वारा जारी किया गया था, आरोपी पर अप क्र 688/10 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध था जिसे पुलिस द्वारा चिचोली मुल्ताई से गिरफ्तार किया गया। वारंटी पर 5000 का ईनाम घोषित है।
आरोपी पर 2010 में मामला पंजीकृत हुआ था जो 2013 से फरार था जिसको कल देर रात जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश एवं  एसडीओपी ए के सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी की टीम द्वारा पकड़ा गया।
उक्त आरोपी के धरपकड़ के दौरान एक अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आया है। अप क्र 244/20 धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के प्रकरण में आरोपी इमरान अहमद पिता सगीर उम्र 24 निवासी कामगार नगर थाना कपिल नगर को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। वारंटी का ज्यूडिशियल रिमांड लिया जावेगा। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में एसआई एकता सोनी, एएसआई रमेश दुबे, आरक्षक राकेश और जगदीश ने सक्रिय भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.