संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सक्रिय समाज सेवक संगठन की अध्यक्ष शिल्पी सांघी के नेतृत्व में मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया गया।
14 जनवरी 2021 को सक्रिय समाज सेवक संगठन का मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग महोत्सव का कार्यक्रम मेला ग्राउंड व करौली माता मंदिर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ साथ ही खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम मेला ग्राउंड, मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव, कोटेश्वर मंदिर एवं खुला बाल आश्रम घोसीपुरा में सम्पन्न हुआ। ये कार्यक्रम वैभव अग्रवाल, रीता गर्ग, रूपाली त्रिपाठी, प्रकाश अग्रवाल, वन्दिता धवानी, मीना गर्ग, संजय जी के सहयोग से सम्पन्न हुआ साथ ही अनिता ओड़िया दीदी के द्वारा 50 किलो फल वितरित किए। कार्यक्रम में शिल्पी सांघी अध्यक्ष सक्रिय समाज सेवक संगठन ने सहयोग करने वाले और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
