दमुआ सोसायटी में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ सोसायटी में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन | New India Times

दमुआ सोसायटी में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों से बातचीत का सीधा प्रसारण हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री ने अलग-अलग प्रदेशों के किसानों से बातचीत कर तीन नए कानून के फायदे के बारे में बताए और विपक्षी दलों द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसके बारे में जानकारी दी। जब इनकी सरकार रही तब किसानों के हित में कोई ऐसा काम नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर उनके द्वारा किए गए विकास कार्य, गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क एवं किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए आज दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयोजन में क्षेत्र के किसान और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिसमें मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, पूर्व विधायक हरिशंकर उईके, सुनील मालवीय, योगेश साहू, मोहन पाल, पार्षद बबुआ कश्यप, मनोज दवण्डे, राजेंद्र यादव, किसान नेता टिल्लू खूंगर ने केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में लिए गए तीन नए कानून के बारे में किसानों के फायदे की बात बताई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article