आठवीं पास विधायक रामबाई ने दी दसवीं की परीक्षा, शिक्षकों ने विधायक के डर से ड्यूटी करने से कर दिया था मना, आम परीक्षाथियों की तरह विधायक रामबाई ने दी परीक्षा | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

आठवीं पास विधायक रामबाई ने दी दसवीं की परीक्षा, शिक्षकों ने विधायक के डर से ड्यूटी करने से कर दिया था मना, आम परीक्षाथियों की तरह विधायक रामबाई ने दी परीक्षा | New India Times

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा की दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार का हर एक अंदाज ही सबसे जुदा है। इलाके में मैडम विधायक का इस कदर खौफ है कि सरकारी अधिकारी इसके सामने से गुजरने से भी कतराते हैं, अगर कोई अधिकारी सामने आ गया तो समझो उसकी शामत आ गई। अक्सर अपने  बयानबाजी के मामले में हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली पथरिया की दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार भले ही राजनीती की परीक्षा में पास होकर विधानसभा में डंका बजा चुकी हूं लेकिन आज वे अपनी स्कूली परीक्षा में मशरूफ़ हैं।

आठवीं पास विधायक रामबाई ने दी दसवीं की परीक्षा, शिक्षकों ने विधायक के डर से ड्यूटी करने से कर दिया था मना, आम परीक्षाथियों की तरह विधायक रामबाई ने दी परीक्षा | New India Times

पहले आपको विधायक मैडम का परिचय दे दें, विधायक राम बाई जो सूबे में दबंग विधायक के नाम से जानी जाती हैं और हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। दरसअल आठवीं पास बहुजन समाज पार्टी की दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार अब खुद एक स्कूल में बच्चों के साथ एक परीक्षार्थी की तरह दसवीं की परीक्षा दे रही है जो अब खुद चर्चा में है दमोह के जेपीबी स्कूल में आखरी की सीट पर सिर झुकाएं विधायक मैडम पेपर हल कर रही इस अंदाज में  कही तीन घण्टे वाले पेपर की घण्टी ना बज जाये और मास्टर जी पेपर कॉपी ना छीन लें और कलाास रूम  के बाहर  सुरक्षा में तैनात गनमैन यहां से वहाँ तफरी कर रहा और अंदर क्लास रूम में विधायक रामबाई अपनी बुद्धि ज्ञान से  विज्ञान का पेपर हल करने की कोशिश कर रहीं है। इस दौरान केंद्र अध्यक्ष सहित अन्य शिक्षकों ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। कक्षा दसवीं में ओपन परीक्षा के तहत अन्य 47 छात्रों के साथ विधायक रामबाई ने सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक परीक्षा दी और प्रश्न पत्र हल किया रामबाई बहुजन समाज पार्टी से पथरिया से निर्वाचित विधायक हैं। विधायक रामबाई चाहती हैं कि वह लगातार ओपन परीक्षा के माध्यम से ग्रेजुएशन कंप्लीट करें। राम बाई खुद कहती है कि मेरी  पढ़ाई और एग्जाम की तैयारी खुद मेरी बेटी करती है इससे मुझे और खुशी मिलती है अभी दसवीं की परीक्षा दी आगे  बारहवीं की भी परीक्षा दूँगी। स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार खरे मानते है कि हमारा स्कूल गौरवान्वित हो गया विधायक के परीक्षा में बैठने से।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.