अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

गांव में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गांव से ही प्रतिभा निकलकर बाहर आती है। खेल से शारीरिक और मानसिक, आर्थिक विकास संभव है। यह बातें युवा समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने कही। मिठौवा बाजार में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख खुनियांव व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मिठौवा और सेखुई के बीच मैच खेला गया। जिलाध्यक्ष जी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किए व सभी को बधाई दिए। मिठौवा और सेखुई की टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया। सेखुई की टीम ने 14 ओवर में 151रन बनाया लेकिन मिठौवा की टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर 152 रन बनाकर टूर्नामेंट पर जीत हासिल कर ली। मैच के मैन ऑफ द मैच 72 रन बनाकर रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया। अन्त में समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को अपने तरफ से दिवाल घड़ी व मेडल देकर खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाया। मनोज का कहना है कि हर खिलाड़ियों का सम्मान करना भी हमारा फर्ज है। हम निश्चित तौर पर हमेशा युवाओं के साथ हैं। आज यही युवा देश के भविष्य हैं, इनका उत्साह बढ़ाना भी हमारा परम दायित्व बनता है। क्रिकेट हमें भाईचारा व एकता का संदेश देता है, हम सब को निश्चित ही मिलकर साथ रहना चाहिए और ऐसे आयोजनों में तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका भी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर अखिलेश मौर्य, प्रदीप मौर्या, राम उग्रह अग्रहरि, मोनू गोस्वामी, फूलचंद, शिव कुमार यादव, रमापति यादव, उमेश मौर्य, सोनू, अतुल दूबे, शाहंशाह, शाहिद, विजय आदि मौजूद रहे।
