शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोचिंग एसोसिएशन एंड टीचर वेल्फेयर सोसायटी भोपाल का सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन भारत रेसिडेंसी होटल में किया गया। जिसमें भोपाल के 150 कोचिंग संस्थान के संचालकों ने भाग लिया।

एसोसिएशन के संयोजक मोहम्मद शोएब ने बताया कि हमारे एसोसिएशन को बने हुए अभी 6 महीने हुए हैं और इस दौरान भोपाल व आसपास के जिलों के शिक्षण संस्थानों के संचालक बड़ी तादाद में हमारे संगठन में जुड़ रहे हैं। मोहम्मद शोएब ने बताया कि हमारे संगठन का उद्देश्य है कि जो शिक्षक गरीबी और परेशानी का सामना कर रहे हैं उन तक मदद पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर संगठन के सचिव श्री मशहूर खान ने बताया कि जल्द ही हमारे संगठन को और दूसरे जिलों तक भी फैलाया जाएगा। कार्यक्रम का आभार व्यक्त संगठन के अध्यक्ष श्री दिवाकर शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों व सदस्य गणों को संगठन की तरफ से सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी गण माननीय हबीब हाशमी सर, अखलाक सर, राहुल चौबे सर, संगठन के उपाध्यक्ष फिरोज सर, संजीव सर, पहलाद सर समेत बड़ी तादाद में शिक्षकगण उपस्थित थे।
