श्री छोटे देव खण्डे राव जी महाराज के मंदिर पर अग्नि कुण्ड मै से अपनी मनोकामना को लेकर नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित निकले पूरा परिवार के सदस्य, मंदिर परिसर मै उपाध्यक्ष ने कराया विशाल भण्डारा | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

श्री छोटे देव खण्डे राव जी महाराज के मंदिर पर अग्नि कुण्ड मै से अपनी मनोकामना को लेकर नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित निकले पूरा परिवार के सदस्य, मंदिर परिसर मै उपाध्यक्ष ने कराया विशाल भण्डारा | New India Times

सागर जिले के देवरी तहसील के देवरी नगर के सुभाष वार्ड में स्थित श्री छोटे श्रीदेव खंडेराव जी महाराज जी के मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अग्नि कुण्ड मेला का आयोजन हुआ। वहां पर ठीक एक बजे मंदिर के पुजारी हरिशंकर प्रजापति दादा जिनको खण्डेराव दादा जी की सिद्धि प्राप्त है वो पहले सभी अग्नि कुण्डों में से निकलते हैं ठीक उनके पीछे से वहां निकलने वाले भक्त गण अग्नि कुंड में से निकलते हैं। वहां पर लोगों द्वारा बताया कि जो भी इस सिद्ध क्षेत्र पर सच्चे मन से मांगो वो हर मनोकामना पूरी होती है।

श्री छोटे देव खण्डे राव जी महाराज के मंदिर पर अग्नि कुण्ड मै से अपनी मनोकामना को लेकर नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित निकले पूरा परिवार के सदस्य, मंदिर परिसर मै उपाध्यक्ष ने कराया विशाल भण्डारा | New India Times

हर वर्ष बडे स्तर पर भीड-भाड के साथ मेला का आयोजन किया जाता है मगर इस वर्ष कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुये शासन के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुये भीड न हो तो मेला नहीं लगाया गया सिर्फ भक्तगण को अग्नि कुण्ड में निकलने का प्रबंध हुआ। यहां पर इस बार दो दिन का मेला रखा गया है मेले के पहले दिन देवरी नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वोपति बाई पति अनंतराम रजक जी का पूरा परिवार 12 सदस्यों के साथ अपनी मनोकामना को लेकर दादा खण्डेराव जी महाराज के यहां अग्नि कुण्ड में से निकले साथ ही मंदिर परिसर पर विशाल भण्डारा किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसादी ली। इस दौरान अनंत राम रजक जी ने बताया कि यह दादा का दरवार वडा ही सिद्ध स्थान है यहां जो भी मांगो वो हर मनोकामना पूर्ण होती है आज मै जो भी हू दादा महाराजकी कृपा से हूँ मैं आज अपने परिवार के साथ अग्नि कुण्ड में से निकला हूं मुझे बडा ही खुशी का विषय है कि दादा की कृपा से मुझे व मेरे परिवार को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ म।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.