अबरार अली, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जिला के बाँसी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमाल अहमद खान ने एक बार फिर योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आज़म खान और उनकी पत्नी तंजील फात्मा विधायिका रामपुर और उनके बेटे स्वार विधानसभा के विधायक अब्दुल्लाह आज़म खान को जेल से रिहा करना राज्य के विकास के लिए बहुत जरूरी है जो नेता पूरी उम्र जनता के सेवा में लगा दे ऐसे परिवार को आज उत्तर प्रदेश की ज़ालिम भाजपा योगी सरकार ने झूठे आरोप में जेल में बन्द करवा दिया, यह केवल योगी सरकार द्वारा एक बदले की राजनीति हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे द्वारा लगातार हमारे नेता आजम खान उनके परिवार की रिहाई के लिए मांग की जा रही है, मुझे कानून पर पूरा भरोसा है, कानून आजम खान साहब के साथ जरूर इंसाफ करेगा।
इस दौरान कमाल खान ने बताया की आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन इस सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है, हमारे देश का किसान जिसे आज खेती करना चाहिए वह इस कड़ाके की ठंड में दिल्ली की सड़कों पर सोने पर मजबूर है इस से जनता को जरूर समझना चाहिए। अगर किसानों के साथ कोई भी खड़ा होता है तो यह ज़ालिम सरकार पुलिस के द्वारा लाठी डंडे से मार कर जेल मे बन्द कर देती है, हमारे समाजवादी कई साथी आज जेल मे बन्द हैं। समाजवादी साथियो की केवल यही गलती है की वह किसान के साथ उनके हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं।
