यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बाड़ी के द्वारा राजकीय महाविद्यालय बाड़ी के पास पड़ी अतरिक्त सवाईचक जमीन को महाविद्यालय परिसर में सम्मलित करने के लिए जिला कलेक्टर महोदय के नाम तहसीलदार महो को सौपा ज्ञापन
जिसमे जिला सयोंजक दिनेश गुर्जर ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बाड़ी जोकि स्नातकोत्तर हो गया लेकिन इसके लिए 6 बीघा 13 बीसे भूमि आवंटित है । राजकीय महाविद्यालय बाड़ी के पास पड़ी अतिरिक्त सवाईचक भूमि को महाविद्यालय परिसर में सम्मिलित करने के लिए ABVP संगठन ने कई बार कॉलेज आयुक्तालय के नाम से ज्ञापन दिए जिसके प्रयास से कॉलेज आयुक्तालय ने जिला कलेक्टर महोदय के लिए 26/05/17 को आदेश जारी कर दिया गया था जिसके उपरांत जिला कलेक्टर महोदय ने दिसम्बर2019 को बाड़ी उपखण्ड अधिकारी महोदय एवं तहसीलदार महोदय को आदेश जारी कर दिए sfs नगर सयोंजक ओमबीर अंदान व अतेन्द्र सिकरवार ने बताया कि प्रशासन द्वारा अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है इसलिए विद्यार्थी परिषद पुनः निवेदन करती है कि इस जमीन को महाविद्यालय परिसर में अतिशीघ्र शामिल किया जाय जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में कोई समस्या नहीं आए। ज्ञापन देते समय जिला संयोजक दिनेश गुर्जर, नगर मंत्री राहुल कौशल, ओमवीर, अतेंद्र सिकरवार, समर्थ गुर्जर, हेमंत कुमार, गौरव शाक्य, उमाशंकर सेन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
