संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नयी शुरुआत सोशल फाउंडेशन कि अध्यक्ष एडवोकेट बरखा श्रीवास्तव ने बताया कि आज हमारी संस्था ने रोड के किनारे रह कर जीवन यापन कर रहे दीपक जाटव के एक वर्षीय पुत्र का जन्मदिन मनाया साथ ही बच्चे को नये कपड़े दिए तथा उनकी खुशियों में शामिल हुए।
संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट बरखा श्रीवास्तव ने बताया की कितनी प्यारी मुस्कुराहट है इन बच्चों की, इन बच्चों की खुशी हमारी खुशी है, बस मेरे जीवन का उद्देश्य भी यही है कि इनके चेहरे पर मुस्कुराहट ऐसे ही हमेशा रख सकूँ ईश्वर हमें इतनी शक्ति दे!
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बरखा श्रीवास्तव, संरक्षक शैलेंद्र प्रजापति , योगेश गुप्ता , रश्मी पराशर, माया बाथम, सिद्धार्थ राणा ने सम्मलित हो कर बच्चे को आशिर्वद दिया।
