ईओडब्ल्यू ने ठेकेदार को 2 करोड़ का लाभ पहुंचाने वाले चीफ इंजीनियर सहित 5 लोगों पर किया मामला दर्ज | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ईओडब्ल्यू ने ठेकेदार को 2 करोड़ का लाभ पहुंचाने वाले चीफ इंजीनियर सहित 5 लोगों पर किया मामला दर्ज | New India Times

श्योपुर कृषि मंडी में निर्माण कार्य में हुई धांधली के संबंध में ईओडब्ल्यू ने इंजीनियर, ठेकेदार सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 10 साल पहले हुई शिकायत में जांच के बाद अब मामला दर्ज किया गया जबकि इन 5 आरोपियों में से दो अब इस दुनिया में नहीं रहे।
जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही उप निरीक्षक नमृता भदौरियां ने बताया कि वर्ष 2010 में बड़ोरी के शिवराम शर्मा ने ईओडब्ल्यू में एक शिकायत की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि श्योपुर कृषि उपजमंडी की नवीन मंडी प्रागंण में भारत सरकार की कृषि विपणन योजनांतर्गत 7 निर्माण कार्य स्वीकृत हुए थे जिसकी निविदाओं में हेराफेरी की गई और निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को 2 करोड़ 6 लाख का अधिक भुगतान कर विभाग को राजस्व की हानि पहुंचाई गई जिसकी जांच ईओडब्ल्यू द्वारा शुरू की गई।
10 साल में यह जांच पूरी हुई तो विभाग के प्रमुख अफसरों ने जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जिसमें बुधवार को मुख्य अभियंता अशोक कुमार शर्मा, मप्रराकृ बोर्ड भोपाल, दिनेश गौड़, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री अनुस्द्ध सिंह तोमर, तत्कालीन सचिव मनवीर सिंह चौहान व ठेकेदार नारायण सिंह चौहान के धारा 420, 46, 468, 120 बी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.