नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर 11 दिसंबर रहेगा को सवैतनिक अवकाश | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर 11 दिसंबर रहेगा को सवैतनिक अवकाश | New India Times

11 दिसम्बर को सवाईमाधोपुर और गंगापुर सिटी नगरपरिषद क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत उन श्रमिकों, कामगारों का सवैतनिक अवकाश रहेगा जिनका नाम नगरपरिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में है। इसका उल्लंघन होने पर नियोजक पर 500 रूपये तक जुर्माना किया जा सकता है।
दोनों नगरपरिषद की मतदाता सूची में जिस भी सरकारी या गैर सरकारी कार्मिक का नाम अंकित है, उसे सवैतनिक अवकाश दिया जाना है चाहे मतदाता किसी अन्य जगह कार्यरत हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों नगरपरिषद क्षेत्रों में 11 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.