ऑनलाइन मार्केटिंग से लुट रहे हैं उपभोक्ता, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर चाइना मेड सामग्री की हो रही है सप्लाई | New India Times

मो.मुजम्मिल, छिंदवाड़ा/भोपाल (मप्र), NIT:

ऑनलाइन मार्केटिंग से लुट रहे हैं उपभोक्ता, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर चाइना मेड सामग्री की हो रही है सप्लाई | New India Times

ऑनलाइन के माध्यम से फोटो देखकर सामग्री बुक की जाती है और डिलीवरी के बाद पता चलता है की पैकिंग ओरिजिनल है लेकिन अंदर माल डुप्लीकेट है। ऐसे सैकड़ों लोग ऑनलाइन से ब्रांडेड घड़ियां, मोबाइल मंगवाकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
कोविड-19 महामारी ने देश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है, हर तरफ गरीब ही मारा गया, दूसरी तरफ बचा हुआ व्यवसाय भी पूरी तरह चौपट हो गया। खुदरा बाजार का राम नाम सत्य हो गया, क्या नवरात्रि क्या दिवाली जिले के आजकल हर छोटा बड़ा व्यापारी अपने-अपने धंधे में मंदी से परेशान है। बाजारों में रौनक कम दिखाई दे रही है। मंदी के प्रमुख कारणों में व्यापार का ऑनलाइन होना और युवाओं का आनलाइन शापिंग करना है। हर कोई युवा आज ऑनलाइन शॉपिग कर रहा है। कुछ भी खरीदने के लिए वे अपना मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। बेशक उसमें कोई खरीदने की समझ ना हो पर फटाफट ऑर्डर कर देते हैं। इससे दुकानदारों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन शॉपिग में जो चीज बाहर से नहीं मिलती होती, अकेला डिजाइन ही देखने को मिलता है वो भी देखी जा रही है।
कुछ इलेक्ट्रॉनिक मार्केट दुकानदारों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग से सरकार को फायदा है, 18 से 20 पर्सेंट जीएसटी टैक्स सीधे सरकार के पास जाता है और हम छोटे व्यापारी पूरी तरह टूट चुके हैं। दर्जनों दुकानदारों में मोबाइल शॉप, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो, कुमार कम्युनिकेशन, कसौधन से बातचीत पर उन्होंने बताया कि रोजगार पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। सरकार द्वारा व्यवसाय में लोन की सुविधा भी दे दी गई है मगर वह लोन किस काम का जब दुकानदार से माल खरीदने वाला कोई रहे ना।
लोगो ने बताया कि खासकर ऑनलाइन में पेमेंट अगर पहले कर दें तो सामान गलत भी भेज देते हैं और बाद में खरीदार को पछताना पड़ता है। इस माध्यम से सेल लगने का झांसा दिया जा रहा जिसमें लोग लालच में आ जाते हैं। बहुत समझदारी से ऑनलाइन शॉपिग करते भी धोखा मिल जाता है, लेकिन छोटे दुकानदारों को इसका खामियाजा ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। मंदी के दौर में व्यापारियों की अलग-अलग राय है।कहना है कि हमारे व्यापार में भी चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑनलाइन शॉपिग का रिवाज बढ़ गया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.