उत्तरकाशी बस हादसे में अबतक हुई 24 की मौत, 6 घायलों का इलाज जारी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​

उत्तरकाशी बस हादसे में अबतक हुई 24 की मौत, 6 घायलों का इलाज जारी | New India Timesउत्तरकाशी में मंगलवार को हुए बस हादसे में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है। 4 घायलों का इलाज देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा है, जबकि 2 घायल उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उत्तरकाशी कलेक्टर आशीष श्रीवास्तव के अनुसार बस में 30 लोग सवार थे।
गौरतलब है कि गंगोत्री धाम से लौटते वक्त मंगलवार को गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास भागीरथी नदी में गिरी बस में इंदौर जिले के 19 लोगों के शव घटनास्थल से बरामद हो गए थे। सात घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जिनमें से एक ने वहां दम तोड़ दिया था। वहीं अन्य लापता लोगों को खोजा जा रहा था। वहीं अन्य मृतकों को बुधवार को नदी से निकाला गया।

– श्रीवास्तव के अनुसार उत्तरकाशी से पीएम के बाद डेडबॉडी को पहले देहरादून लाया जाएगा। यहां से देहरादून एक्सप्रेस में स्पेशल बोगी लगाकर शवों को इंदौर भेजा जाएगा।

मृतकों के नाम:-

– सावित्री पति रमेश, कुसवा, बेटमा।

– निर्भय सिंह पिता बद्री सिंह, रंगवासा, इंदौर

– गीता पति श्रीराम, बेटमा

– दरियाऊबाई पति गंगाराम, खुर्मपुर

– छीता पति सेवा राम, कुसवा, बेटमा

– रमेश पूरणचंद, कुसवा, बेटमा

– सुखदेव आेंकारसिंह, देपालपुर

– सावित्री बाबूलाल, बेटमा

– लीलाबाई सुरेश, नालछा, धार

– सूरजबाई मोतीलाल, नालछा

– सुरेश सिंह तुलसीराम, धार

– भैरव सिंह राठौर, धार

– रवींद्र सिंह राठौर, धार,

– शकुंतला देवी, देपालपुर

– गब्बरसिंह, उत्तराखंड, वाहन चालक

– बलवीर सिंह, वाहन चालक

– मोती सिंह चौहान, नालछा, धार

– कोमलबाई, बेटमा

– काशीबाई, बेटमा

– रामचंद्र पिता कन्हैयालाल, बेटमा

– बाबूलाल पिता कन्हैलाल, बेटमा

– छेजाबाई पति कैलाश, बेटमा

– सुशीला पति सुखदेव, बेटमा

– संतोष बाई सादुरिया, बेटमा

घायलों के नाम:-

– जितेंद्र अंबाराम चौधरी, बेटमा

– भागीरथ भीमा वर्मा, बेटमा

– सरजूबाई पति भैरोविंह राठौर, धार

– लक्ष्मीबाई, बेटमा

– बलराम चौहान, बेटमा

– भावना सत्यनारायण बेटमा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article