गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मैनपुरी जिला के भोगांव में वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी विमल कुमार शर्मा के छोटा बाजार स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापामारी की है। वर्तमान में गाज़ियाबाद में DM के पद पर विमल कुमार शर्मा तैनात हैं। मैनपुरी, एटा, आगरा और गाज़ियाबाद की आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्यवाही के दौरान अधिकारी के घर को पुलिस ने चारो ओर से घेर रखा था। फ़िरोज़ाबाद, गाज़ियाबाद जिलों में जिलाधिकारी के पद पर विपुल कुमार तैनात रह चुके हैं।
