विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए सोमवार को तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र, नामांकन के लिये अब चार दिन बचे हैं शेष | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए सोमवार को तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र, नामांकन के लिये अब चार दिन बचे हैं शेष | New India Times

विधानसभा उप चुनाव के लिये ग्वालियर जिले में भी नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन की सूचना जारी होने के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं भरा गया था। नामांकन के लिये अब चार दिन शेष बचे हैं।

विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए सोमवार को तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र, नामांकन के लिये अब चार दिन बचे हैं शेष | New India Times

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार 12 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15-ग्वालियर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इसी तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 16-ग्वालियर पूर्व से श्री सतीश सिंह सिकरवार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस और श्री आनंद सिंह कुशवाह रामायणी ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किए। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा) में अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र नहीं भरा है।
अभ्यर्थी अब 13, 14, 15 व 16 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 3 नवम्बर को एवं मतगणना 10 नवम्बर को होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.