किसानों को महामारी से बचाने के लिए राज्यपाल ने दी ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन | New India Times

मो.मुजम्मिल, रायपुर (छत्तीसगढ़), NIT:

किसानों को महामारी से बचाने के लिए राज्यपाल ने दी ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन | New India Times

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने किसानों को महामारी से बचाने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कृषि शाखा में हेंडिंग सेनेटाइजर ऑटोमैटिक मशीन भेंट की है। किसानों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय कृषि शाखा में एक छोटे से आयोजन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर ने उक्त मशीन किसानों को समर्पित की और बताया कि महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी ने अन्नदाताओं की फिक्र करते हूए कहा कि छिन्दवाड़ा की सात सोसायटी के कृषक पंजीयन और खाते मे लेनदेन के लिये बड़ी संख्या में कृषक शाखा आते जाते हैं ऐसे में कोरोना संक्रमण की अधिक सम्भावना यहां बनी रहती है। इस मशीन से कृषकों के साथ ही बैंक के कर्मचारियो की भी संक्रमण से सुरक्षा होगी। सुश्री उइके के सौजन्य से यह सातवीं मशीन है जो अलग अलग क्षेत्रों में लगवाई गई है एवं कोरोना महामारी काल में लगातार सुश्री उइके जी के द्वारा जनसेवा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.