राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत राजाखेड़ा शाखा के कार्यकारणी की हुई घोषणा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत राजाखेड़ा शाखा के कार्यकारणी की हुई घोषणा | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत राजाखेड़ा शाखा की कार्यकारणी की घोषणा जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने आज शेखपुर स्कूल में की जिसकी जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी ने शपथ ग्रहण दिलाई।
ब्लॉक अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि सभा अध्यक्ष दीमानसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बचनसिंह, महामंत्री मुरारी लाल, प्रवक्ता राजेश सिंह, करनसिंह, संयुक्त सचिव बचनसिंह, संगठन मंत्री अली ख़ान, तेजपाल वर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, उपाध्यक्ष केदार सिंह, महेश उपाध्याय, पुस्कालय प्रतिनिधि राकेश कुमार, महिला मंत्री सत्यप्रभा, शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि डवलिया राम, संकृत प्रतिनिधि अरविंद कुमार, मार्गदर्शक समिति वेदप्रकाश कर्दम प्रधानाचार्य, चरणसिंह व्याख्याता को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि संघ के प्रति निष्ठा से कार्य करेंगे व शिक्षको के हितों के लिए संघर्ष करते रहेगे।और राजाखेड़ा जिला कार्यकारणी का सहयोग करता रहेगे।पिछले4साल से कार्य किया है इस दोरोना हमने जिले व प्रदेश कार्यकारणी से कंधा से कंधा मिलकर कार्य किया है।
बैठक को कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया गया जिनमे श्यामप्रकाश वर्मा, ऐ सी बी ई ओ रामवरन गुर्जर, सियाराम शर्मा, भामा शाह, सियाराम शर्मा ने प्रोजेक्टर व एल ई डी विधालय के लिए भी भेंट की। बैठक को श्यामप्रकाश वर्मा, ए सी बी ई ओ रामवरन गुर्जर, महिला मंत्री नीतू अग्रवाल, चोलसिंह जाट, मनोज पोसवाल, दीमानसिंह, छत्रपाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दिनेश कुमर, सोवरन सिंह, बचनसिंह, सतेंद्र चंदेल, राजेश, रामराज मीणा, सुनील कुमार, महावीर सेन, हेमन्त कुमार, राजेन्द्र कुमार, गंगाराम, प्रमोद कुमार, दयाराम, सोनू कुमारी, ब्रजेश कुमार, केशव देव, शक्तिसिंह आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.