मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य रेल के बुरहानपुर स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक श्री विनय मेहता ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक, मध्य रेल भुसावल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने सेवा ही स्वच्छता पखवाड़ा 2020 के अंतर्गत भुसावल मंडल में आयोजित रेल परिसर में कचरा करने वालों को दंडित करने पर बुरहानपुर टिकट कलेक्टर स्टाफ को प्रथम पुरस्कार से नवाज़ कर सम्मानित किया है। स्टेशन प्रबंधक श्री विनय मेहता ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि बुरहानपुर मध्य रेलवे के समस्त स्टाफ के सहयोग से ही संभव हो सकी है। कार्यालय अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र कपड़े ने बताया कि रेलवे परिसर में गंदगी करने पर रेलवे अधिनियम की धारा 145 बी के तहत गंदगी करने पर, थूकने पर ₹100 से ₹500 तक का प्रावधान है। मध्य रेलवे बुरहानपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इस उद्देश्य पर फोकस करते हुए जहां लोगों को जागरूक किया गया वही आवश्यक होने पर दंडित भी किया गया, जिसके तहत मार्च 2020 में 21 इक्कीस लोगों पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माना वसूल किया गया। अप्रैल 2020 जुलाई 2020 तक एक भी प्रकरण नहीं बनाया गया वही अगस्त 2020 में तीन लोगों का प्रकरण बनाकर जुर्माना वसूल किया गया। शायद मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारियों को बुरहानपुर मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य को निश्चय ही सराहा जाकर सम्मानित किया जाना बुरहानपुर के लिए गौरव की बात है। बुरहानपुर को मिली इस उपलब्धि पर स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता,
मुख्य कार्यालय अधीक्षक कॉमरेड पुष्पेंद्र कापड़े, मुख्य टिकट निरीक्षक शकील अहमद सिद्दीकी, स्वास्थ निरीक्षक राधेश्याम रमन, टी ई स्टाफ अरुण रविदास, शशि कुमार, कमलेश कुमार और आकाश ठाकुर, आदर्श एंथोनी, एस डब्लू पाठक, किरण वर्की आदि हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार माना है।
