अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जिला महासचिव इकबाल खान की अध्यक्षता में AIMIM (यूथ) जिलाध्यक्ष सादिक खान के मुख्य अतिथि में झांसी (यूथ) के पदाधिकारियों के साथ कल मोठ जिला झाँसी में हंगामी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को राजनीति में भागदारी लेने के लिये प्रेरित कर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

युवाओं द्वारा AIMIM पार्टी को जिले कि मुख्य पार्टी बनाने का आह्वान कियागया और आगामी नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों के चुनावों की रणनीति बनाई गई। मोठ नगर का दौरा जिला महासचिव इकबाल खान (मोठ) की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी के साथ विशिष्ठ अतिथी मंडल अध्यक्ष सोएब खान मौजूद रहे। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन कुरैशी, रईस खान नगर अध्यक्ष, फुरकान खान जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद राशिद की उपस्थिति रही।
