आन-लाइन पढ़ाई करते वक्त फटी मोबाइल की बैटरी, 12 वीं कक्षा का छात्र हुआ गंभीर रूप से जख्मी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आन-लाइन पढ़ाई करते वक्त फटी मोबाइल की बैटरी, 12 वीं कक्षा का छात्र हुआ गंभीर रूप से जख्मी | New India Times

कोरोना काल के दौरान सरकार और प्रशासन पढाई को जारी रखने के चलते डिजीटल तकनीक का सहारा ले रही है लेकिन यह तकनिक कब घातक हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही मामला केसली के घाना गांव में सामने आया है जिसमें आन-लाइन पढ़ाई के दौरान बैटरी फटने से 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र पुष्पेंद्र प्रजापति (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गया।

आन-लाइन पढ़ाई करते वक्त फटी मोबाइल की बैटरी, 12 वीं कक्षा का छात्र हुआ गंभीर रूप से जख्मी | New India Times

छात्र पुष्पेंद्र प्रजापति जो कि आर्ट संकाय का छात्र है मंगलवार की दोपहर खाने के बाद आन-लाइन पढ़ाई करने के चलते अपना जियो का की पेड फोन उठाता है तभी अचानक मोबाइल से जोरदार ब्लास्ट होता है और छात्र के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोट उभर आती है। छात्र के माता पिता 108 की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहाँ उसका इलाज जारी है। छात्र हादसे के चलते आंखें नहीं खोल पा रहा है हालांकि चिकित्सकों ने 3 दिन में स्वस्थ्य होने की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article