संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल जेएएच अब कोरोना संक्रमितों की मौतों को छुपाने के लिए रिपोर्ट में कर रहा है देरी | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल जेएएच अब कोरोना संक्रमितों की मौतों को छुपाने के लिए रिपोर्ट में कर रहा है देरी | New India Times

संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल जेएएच अब कोरोना संक्रमितों की मौतों को छुपाने के लिए रिपोर्ट में देरी कर रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण गोवर्धन कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय छोटे सिंह सिकरवार को परिजन गुरुवार सुबह निजी अस्पताल ले गए थे जहां से सुबह 11 बजे उन्हें जेएएच ले जाया गया। यहां उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। दोपहर ढाई बजे उनका कोरोना टेस्ट हुआ। छोटे सिंह के साथ उनके छोटे भाई बदन सिंह सिकरवार का भी सैंपल लिया गया लेकिन शुक्रवार को रिपोर्ट नहीं आई। छोटे सिंह के बेटे भानू सिंह के मुताबिक मैंने जब डॉक्टरों से पूछा तो उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने में 48 घंटे से 7 दिन तक का समय लग सकता है। शाम 4 बजे छोटे सिंह की मौत हो गई। इसके बाद भी डॉक्टरों ने शव को सुरक्षित नहीं रखवाया बल्कि परिजन से कह दिया कि शव ले जाओ। परिजन ने समझदारी दिखाई और कहा कि रिपोर्ट आने से पहले अंत्येष्टि नहीं करेंगे। शनिवार शाम 4:30 बजे छोटे सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.