अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन मीडिया को जुगल किशोर के सपा में शामिल होने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. चंन्द्रपाल सिंह यादव ‘नेताजी’, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्या, पूर्व एम.एल.सी. श्याम सुंदर सिंह यादव. लो.वा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल, पूर्व मंत्री अजय सूद, वरिष्ठ नेता अस्फान सिद्दीकी, पूर्व प्रवक्ता शकील खान, चंद्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व पार्षद अमित कुशवाहा, अल्ताफ रिजवी, तनवीर खान, संतोष रायकवार, पं. राहुल मिश्रा, भवानी सिंह यादव मिनी, ज्ञान कुशवाहा, आरिफ खान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।
