संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आज 2 सितम्बर 2020 को शाम पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक यातयात श्री पंकज पांडेय के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शॉपिंग कॉमप्लेक्स शोरूम की बेसमेंट पार्किंग को चेक किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी यातायात श्री आर.एन. त्रिपाठी, श्री नरेश बाबू अन्नोटिया एवं श्री विक्रम कनपुरिया द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से सर्राफा रोड एवं सिटी सेंटर क्षेत्र मेें स्थित विभिन्न शॉपिंग कॉमप्लेक्स और शोरूम की बेसमेंट पार्किंग को चेक किया और सभी पार्किंग संचालकों को वाहन पार्किंग स्थल पर ही पार्क करने की समझाईश दी एवं वाहनों को पार्किंग में व्यवस्थित लगवाया जाए। इसके अतिरिक्त उनको हिदायत दी गई कि वे पार्किंग में पार्किंग के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का व्यावसायिक कार्य आदि ना करें। पार्किंग मे रात्रि के समय पर्याप्त लाईट का इन्तज़ाम भी किए जाएं। चैकिंग के दौरान पाया गया कि लड्डू वाला कॉम्प्लेक्स में तलघर में पार्किंग नहीं हो रही थी। लड्डू ही बन रहे, लेकिन कोठारी कॉम्प्लेक्स के तलघर में पार्किंग हो रही है, लाइट लगाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर हिदायत दी गई। भविष्य में पार्किंग संबंधी नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
आज की कार्यवाही में निरीक्षक बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार हिमांशु तिवारी, सूबेदार प्रमोद साहू, सूबेदार अजय, सूबेदार स्मृति एवं यातायात पुलिस शहर पूर्व, पश्चिम एवं मध्य के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
