जांच रिपोर्ट के सैम्पलों में देरी होने से लोगों में दिखी नाराजगी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जांच रिपोर्ट के सैम्पलों में देरी होने से लोगों में दिखी नाराजगी | New India Times

राणापुर नगर में कोरोना के सैम्पलों की जांच रिपोर्ट देरी से आने के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
जांच रिपोर्ट आने में लग रहे अधिक समय के दौरान अनेक मरीज स्वस्थ भी हो जाते हैं तो अनेक मरीज अधिक परेशानी का सामना भी कर रहे हैं। 25 ओर 26 अगस्त को लिए गये सैम्पलों की जांच रिपोर्ट 2 सितम्बर को आई जिसमें नगर के 23 मरीजों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई इनमें अधिकांश सरदार मार्ग के निवासी हैं।
रिपोर्ट इतनी लेट आने से जांच सैंपल देने वाले लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है।
इनमें कुछ ऐसे लोगों को संक्रमित पाये गये है जिन्हें किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं है।
तेजमल सकलेचा अभी नागोरी, महेश सोनी आदि ने एक वीडियो जारी कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी ।
इस बात को लेकर राणापुर के सरदार मार्ग निवासियों में मुकेश नागोरी, तरुण सकलेचा आदि ने आज तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान एवं डॉ लोकेश दवे के सामने इस समस्या को पुरजोर तरीके से रखते हुए उनसे तुरंत सैंपल आये एसी व्यवस्था करने की मांग की सरदार मार्ग के निवासियों ने इन अधिकारियों के सामने मरीजों को होम क्वॉरेंटाइन सुविधा देने की मांग भी की ।
इस पर तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान ने यह बताया कि नगर के लोगों की समस्या जायज है नगर में अधिक सैंपल होने के कारण जांच रिपोर्ट आने में देरी हो रही है स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में अवगत करवा दिया जाएगा जिससे सेम्पल की जांच रिपोर्ट समय सीमा में मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.