सैंपऊ पुलिस ने दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (मप्र), NIT:

सैंपऊ पुलिस ने दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर जिला के सैपऊ थाना कस्बे के लुधपुरा माइनर के पास घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म की नीयत से हमला करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बलात्कार की नियत से घर में अकेली महिला पर खिलौने का हथियार दिखाकर तवे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमले किए थे। वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने थानाधिकारी थाना सैंपऊ अनूप सिंह उप निरीक्षक को अविलंब आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके उपरांत सैंपऊ पुलिस ने गहन अनुसंधान करते हुए आरोपी को 72 घंटे के अंतराल में दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2020 को कस्बे की लुधपुरा माइनर के पास 25 वर्षीय एक महिला घर में अकेली थी। महिला का पति ई-मित्र की दुकान पर काम कर रहा था, महिला को अकेली देख कस्बा निवासी 25 वर्षीय जनार्दन उपाध्याय पुत्र श्याम सुंदर उपाध्याय मकान के पिछले दरवाजे से घुस गया, जिसने घर में घुसकर महिला को ₹500 दिए और कहा मैं भाई साहब से यह रुपए उधार ले गया था, जिन्हें वापस देने आया हूँ। महिला रुपए लेकर अंदर जाने लगी लेकिन उसी वक्त आरोपी ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा लेकिन पीड़िता ने कहा कि मैं हेडपंप चला देती हूं और पानी पी लेना। लेकिन आरोपी ने जींस का पैंट पहनने पर बैठने में असमर्थता जाहिर कर घर से पानी लाने के लिए बोल दिया। पीड़िता किचन में पानी लेने के लिए घुस गई इसी दौरान आरोपी ने घात लगाकर पीछे से पीड़िता को दबोच लिया। आरोपी मुंह पर रूमाल लगाए हुए था। आरोपी पीड़िता को पकड़कर बलात्कार करने का प्रयास करने लगा लेकिन पीड़िता आबरू को बचाने के लिए लगातार जद्दोजहद करने लगी। दोनों तरफ से हुई गुत्थम गुत्था में पीड़िता ने आरोपी की उंगली को दांतों से काट लिया लेकिन आरोपी ने रसोई घर में से तवे को उठाकर पीड़िता के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। पीड़िता ने आरोपी को चेहरे से पहचान लिया था। ऐसे में जान से मारने की नियत से आरोपी ने पीड़िता की कनपटी पर खिलौने का हथियार दिखाकर तवे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी जनार्दन पीड़िता को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में मामले का राजफाश करने के लिए सघन अभियान चलाया। पीड़िता के पति की दो लोगों पर शक की सुई गई थी। जिसमें से मुख्य आरोपी को सोमवार को पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया आरोपी ने हैवानियत की नियत से वारदात को अंजाम दिया था। वारदात से 5 दिन पूर्व भी आरोपी पीड़िता के घर पर आया हुआ था। आरोपी ने सुनियोजित तरीके से रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का उपचार आगरा के निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article