एडीपीओ श्रीमती भदौरिया अब लोकायुक्‍त के मामलों में भी करेंगी पैरवी राज्‍य समन्‍वयक (वन एवं वन्‍यप्राणी) के साथ साथ लोकायुक्‍त प्रकरणो में भी रखेंगी शासन का पक्ष | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एडीपीओ श्रीमती भदौरिया अब लोकायुक्‍त के मामलों में भी करेंगी पैरवी राज्‍य समन्‍वयक (वन एवं वन्‍यप्राणी) के साथ साथ लोकायुक्‍त प्रकरणो में भी रखेंगी शासन का पक्ष | New India Times

मीडिया सेल प्रभारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि लोक अभियोजन म.प्र के संचालक/ महानिदेशक श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा द्वारा डीपीओ कार्यालय भोपाल में पदस्‍थ एडीपीओ श्रीमती सुधाविजय सिंह भदौरिया के उत्‍कृष्‍ट कार्य तथा कर्तव्‍य समर्पण को देखते हुए भ्रष्‍टाचार से संबंधित लोकायुक्‍त मामलो के विशेष न्‍यायालय में शासन की ओर पैरवी करने के लिये नियुक्‍त किया गया है।
विदित है कि श्रीमती भदौरिया को वन एवं वन्‍यप्राणी से संबंधित मामलो में राज्‍य समन्‍वयक पूर्व में नियुक्‍त किया गया था, उनके द्वारा प्रदेश के विभिन्‍न जिलो में वन एवं वन्‍य प्राणी से संबंधित गम्‍भीर प्रकरणो में वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से भी शासन का पक्ष रखा जाता है, उनके द्वारा कई अन्‍तर्राष्‍ट्रीय तस्‍करो को सजा भी दिलाई गयी है, उनके इस उल्‍लेखनीय कार्य को देखते हुए संचालक लोक अभियोजन द्वारा कई बार उनकी प्रशंसा की गयी है। श्रीमती भदौरिया के लोकायुक्‍त के प्रकरणो में नियुक्ति पर उप संचालक अभियोजन श्री के.के. सक्‍सेना जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्‍द्र उपाध्‍याय‍, एडीडीपो श्री आशीष त्‍यागी, श्रीमती कोमिला किरतानी, पीआरओ भोपाल संभाग श्री योगेश‍ तिवारी, एडीपीओ श्री नवीन श्रीवास्‍तव, श्री विजय कोटिया एवं मीडिया सेल प्रभारी श्री मनोज त्रिपाठी सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रीमती भदौरिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.