अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल की छोला पुलिस ने दो ऐसे भू माफिया को गिरिफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर फ़र्जी ज़मीन
बेचने का कार्य कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार आवेदकगण रमेश सातपुते, हरी नारायण, श्रीमती ललिता, आशुतोष श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, सुरेन्द्र जोते, श्रीमती सरिता ओझा, सुरेश चंद्र यादव, नितिन मालवीय, भगवान मालवीय, चंद्र शेखर सहित 50 लोगों व्दारा प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपया हड़पने के संबंध में आवेदन वरिष्ठ कार्यालय में दिये गये जिनकी जांच पर थाना छोला मंदिर भोपाल में दिनांक 18.08.2020 को अप.क्र. 589/20 धारा 409, 420, 120बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द किया गया।
थाना छोला मंदिर पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना करते हुए शिकायतकर्ताओ से पूछताछ कर कथन लिये गये तथा भू स्वामी किसानो से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिये गये है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा भू माफिया वीर सिह ठाकुर पिता मोहर सिह ठाकुर नि. रायसिन्हा कालोनी बिलखिरिया तथा हेमराज चौकसे पिता नारायण चौकसे ग्राम कोलुआ खुर्द थाना बिलखिरिया भोपाल एंव आरोपी वलवीर की तलाश की जा रही है। आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि 02.09.2015 को तीनो आरोपियो ने ग्राम खेजडा बरामद थाना छोलामंदिर के काशीराम पाल और उसके भाई टीकाराम पाल, गजराज सिह पाल और उमराव सिह से उनकी 3.99 एकड जमीन का सौदा 5 करोड 40 लाख में किया था और 10 लाख रुपये बयाने मे उक्त किसान को दिये । बाद में इन लोगो ने किसानो को समझा बुझा कर उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया और प्लाट काटने का काम शुरु कर दिया इन लोगो ने इस कार्य के लिये अपना एक ऑफिस शांति अपार्टमेन्ट करोंद व बाद में भानपुर पर भी खोल लिया एंव श्री राधा धाम कालोनी के नाम से पैम्पलेट छपवाकर भोपाल के लोगो में बटवा दिये थे 600 फीट,800 फीट,1000फीट,1200 फीट की कीमत 600 रुपये प्रति वर्ग फीट रखी थी । लोगो द्वारा आकर्षक विज्ञापन एंव विश्वास दिलाने के कारण लोगो ने प्लाट की बुकिंग शुरु कर दी एंव बहुत से पैसे भी इन भू माफियाओ को नगद एंव चैक से भुगतान कर दिया इस प्रकार से करीब 50 लाख रुपये का भुगतान भू माफियाओ द्वारा प्राप्त किया गया इसी बीच भूमि मालिक को भू माफियाओ द्वारा पैसा नही दिया गया जिसके कारण चारो भूमि स्वामियो द्वारा अनुबंध की शर्तो का उल्लंघन होने के कारण हेमराज चौकसे , वीर सिह एंव बलवीर सिह को अपनी जमीन की रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया जिससे प्लाट खरीदने वाले लोग इधर उधर भटकते रहे भू माफियाओ ने अपना ऑफिस बंद कर दिया एंव 4 वर्षो तक भूमिगत रहे। इधर प्लाट खरीदने वाले लोग इधर उधर भटकते रहे एंव अपना पैसा डूबने की शिकायत पुलिस को की जिसके कारण पुलिस द्वारा भू माफियाओ के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की गई ।
थाना छोला मंदिर के ग्राम खेजडा के 04 किसान भाईयों की लगभग 4 एकड जमीन का सौदा भू माफिया हेमराज चौकसे , बलवीर चौकसे व वीर सिह चौकसे द्वारा सन 2015 में 5 करोड 40 लाख रुपये में किया था और किसानो से उक्त भूमि का अनुबंध कर किसानो की सहमति के बिना इन भूमाफियाओ द्वारा कालोनाइजर का लाइसंस प्राप्त किये बिना ,भूमि की रजिस्ट्री नामांतरण एवं डायवर्सन के बिना कालोनी बनाकर लोगो को खाली जमीन दिखाकर लाखो रुपये के प्लाट के सौदे कर लोगो से लगभग 50 लाख रुपये हडप लिये और ये सभी लोग विगत 5 वर्ष से अपना प्लाट या पैसा लेने के लिये इन भू माफिया के चक्कर काटते रहे और भू माफिया भूमिगत हो गये।
पुलिस द्वारा लोगो की शिकायत प्राप्त होने पर इन भू माफियाओ पर कठोर कार्यवाही की जावेगी । साथ ही पुलिस की नजर ऐसे अपराधी लोगो पर भी है, जिन्होने अपराध कर पैसा कमाया और संपत्ति बनाई है। जिन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
