जिला युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नगर दण्डाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जैसीनगर में युवा कांग्रेस पदाधिकारी पर की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही पर जताया कड़ा विरोध | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

जिला युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नगर दण्डाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जैसीनगर में युवा कांग्रेस पदाधिकारी पर की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही पर जताया कड़ा विरोध | New India Times

गत 14 अगस्त को  सत्तारूढ़ दल के इशारे पर प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए जैसीनगर के निर्दोष युवा कांग्रेसी पदाधिकारी आकाश विश्वकर्मा की पंचर की दुकान व घर में घुसकर प्रताड़ित व अमानवीय व्यवहार करने की घटना के विरोध में जिला युवा कांग्रेस के तत्वधान में युवा कांग्रेसियों ने सागर जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वय अशरफ खान, संजय मोन्टी यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन नगर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में  नगर दण्डाधिकारी श्री पवन वारिया को सौपा। सौपे ज्ञापन में माँग की गई की श्री आकाश विश्वकर्मा युवा कांग्रेस पदाधिकारी के घर व दुकान में रात्रि में घुसकर प्रताड़ित व अमानवीय कृत्य करने की घटना की  निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जावे।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री /  प्रवक्ता आशीष चौबे, आर.आर पाराशर, एडवोकेट राकेश यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल चौबे, अबरार सौदागर, निखिल चौकसे, युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष अंकित जैन, रामदयाल चौबे, चैतन्य कृष्ण पांडे, रोहित वर्मा,जैद खान,सोनू चौहान, शोएब कुरैशी, रवि उमाहिया, वीरेंद्र चौधरी ,सुरेंद्र करोसिया, संदीप चौधरी,संजय रोहिदास,नरेश सनकत, गजेंद्र पटेल, आकाश शर्मा, दीपक पुजारी, धीरज खरे,अजय शर्मा,अम्बुज चौहान,अमन यादव,सत्यम चतुर्वेदी, रीतेश रोहित,शुभम चौबे,मदन सेन, समीर मकरानी, निशांत आठया,चक्रेश रोहित, रोहित चौधरी,सुनील अहिरवार,जयराम लड़िया,अफजल खान, नन्नू बंसल,सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सागर जिला युवा कांग्रेस पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गाँधी जी की जयन्ती को  “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया।

जिले भर में वृक्षारोपण व वृक्ष वितरण के आयोजित किये कार्यक्रम, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की

जिला युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नगर दण्डाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जैसीनगर में युवा कांग्रेस पदाधिकारी पर की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही पर जताया कड़ा विरोध | New India Times

भारतीय युवा कांग्रेस के देश व्यापी आव्हान पर सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गाँधी जी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में जिले भर में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सागर जिला मुख्यालय पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए वृक्षारोपण व वृक्ष वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षद्वय अशरफ खान, संजय मोन्टी यादव, जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोनी केशरवानी,मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री /  प्रवक्ता आशीष चौबे, आर.आर पाराशर, एडवोकेट राकेश यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल चौबे,रोहित वर्मा,जैद खान,सोनू चौहान, अमन यादव, रवि उमाहिया, वीरेंद्र चौधरी ,आकाश विश्वकर्मा,नरेश सनकत, गजेंद्र पटेल, आकाश शर्मा, दीपक पुजारी, अम्बुज चौहान,अमन यादव,सत्यम चतुर्वेदी,  समीर मकरानी, निशांत आठया,चक्रेश रोहित, रोहित चौधरी,जयराम लड़िया,अफजल खान, नन्नू बंसल,सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.