आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने इकट्ठा होकर थाने का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों के इस प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और अनुपालन में किसानों को समझाने के लिए एडीएम प्रशासन थाना सिविल लाइंस पहुंचे। किसानों ने जमीन पर बैठकर थाने का घेराव करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
गुस्साए किसानों ने मुरादाबाद जनपद के थाना सिविल लाइंस का घेराव करते हुए विरोध दर्ज कराया। किसानों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि कोरोना के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की सीधी सहायता किसानों को नहीं दी गई। किसानों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते वैसे ही किसान परेशान है और ऊपर से पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है जिसकी वजह से किसान सड़क पर उतरने को मजबूर है।
किसानों ने कहा कि गन्ना खरीद के 14 दिन के अंदर उसका भुगतान कराया जाए किसानों के सामान्य योजना के स्वीकृत नलकूप कनेक्शन का सामान दिया जाए। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि का 50% भी भुगतान किसानों को नहीं मिला है जिसकी वजह से किसानों को विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों ने मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
