कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम देवरी को कलेक्टर ने किया सम्मानित | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम देवरी को कलेक्टर ने किया सम्मानित | New India Times

देवरी क्षेत्र में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजेन्द्र कुमार पटेल द्वारा कोरोना महामारी कोविड 19 में देवरी क्षेत्र में आम जनता के हित में जो महामारी से रोकथाम करने के लिये प्रयास किया गया व क्षेत्र के ग्राम व नगर आदि के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा तथा स्वयं द्वारा जनता की अधिकारी व सेवक के तौर पर सेवा कर जनता को महामारी से जागरूक कर प्रेरणा देकर बचाव हेतु कई प्रकार से प्रयास किये गये व जनता को लॉकडाउन के दौरान निर्धन गरीब जनता जो परेशानी का सामना कर रहे थे उनके घरों में परिवार के भरण पोषण हेतु अनाज स्वयं व समाजसेवकों द्वारा घर घर जाकर बितरित कराया गया व क्षेत्र के सभी नगर, कस्बों, ग्रामों में निःशुल्क मास्क सेनेटाईजर, साबुन वितरित कराकर पूरे क्षेत्र को सेनेटाईज कराया गया, ऐसे अनेकों उत्कृष्ठ कार्यों को लेकर सागर जिले के मुखिया कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2020 के पावन पर्व पर देवरी एसडीएम राजेन्द्र कुमार पटेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया व इन के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम देवरी को कलेक्टर ने किया सम्मानित | New India Times

इस दौरान एसडीएम पटेल ने कहा कि ये आज मुझे जो सम्मान मिला है वो देवरी क्षेत्र की सम्मानीय जनता द्वारा जागरूक होकर इस महामारी से लड़ने में जो साथ दिया है उन सभी की बदौलत है। जिस प्रकार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, पत्रकार गण, अधिकारी कर्मचारी गण के साथ क्षेत्र की जनता ने मिलकर इस महामारी में सहयोग किया व मुझे हमेशा स्पोर्ट किया मैं ऐसे सभी सम्मानीय जन का आभार व्यक्त करता हूँ व मुझे गर्व है कि देवरी क्षेत्र की जनता बहुत जागरूक है। मुझे इतना स्नेह के साथ स्पोर्ट देकर हर समय शासन के निर्देशों का पालन किया व सभी जनता सुरक्षित रही ये पल समाजसेवक के तौर पर हमेशा जीवन में यादगार रहेगा। जो सम्मान मिला वह देवरी की सम्मानीय जनता की देन है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article