दो दिवसीय विशेष कैंप में बनाए गए 150 आयुष्मान कार्ड | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दो दिवसीय विशेष कैंप में बनाए गए 150 आयुष्मान कार्ड | New India Times

हजरत शाह बुरहानुद्दीन गरीब वेल्फेयर सोसायटी बुरहानपुर के अध्यक्ष इनाम अंसारी (गब्बु सेठ) ने बताया कि संस्था के संरक्षक मौलाना फ़ज़लुर रहमान के संरक्षण में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 24 एवं 25 जुलाई 2020 को दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 150 आयुष्मान कार्ड मन्नान ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से बनाकर देने की कार्यवाही संपन्न की गई और प्रत्येक कार्ड धारक से प्रतिफल के रूप में मात्र 25 ₹ का शुल्क लिया गया।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक एवं अध्यक्ष के अतिरिक्त सचिव सलीम खान, उपाध्यक्ष मौलाना नईम फ़ैज़ी, संयुक्त सचिव यूनुस पटेल, कोषाध्यक्ष शोएब साहब एवं कार्यकारिणी सदस्य जमील अंसारी आदि मौजूद थे। इनाम अंसारी गब्बू सेठ ने जनता से अपील की है कि शासन की हेल्थ कार्ड स्कीम आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाकर सुरक्षित रख ले क्योंकि बीमारी कभी पूछ कर नहीं आती है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप लगाने की योजना विचार अधीन है जिसके लिए संस्था के सदस्यों से संपर्क करें मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.