सोलर प्लांट की स्थापना हेतु गृहमंत्री द्वारा किया गया भूमि का निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सोलर प्लांट की स्थापना हेतु गृहमंत्री द्वारा किया गया भूमि का निरीक्षण | New India Times

गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज भाण्डेर क्षेत्र में करीब 600-700 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित होने वाले सोलर प्लांट हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इसकी स्थापना एस.आर. कंपनी द्वारा की जा रही है।
यह सोलर प्लांट करीब 105 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होगा और इस सोलर प्लांट की स्थापना के बाद करीब 90 से 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। सोलर प्लांट की स्थापना हेतु भूमि परीक्षण समेत जमीन संबंधी अन्य कार्य प्रारंभ हो गए हैं।
भूमि निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, एस.आर. कंपनी की ओर से श्री संदीप जैन एवं वरिष्ठ प्रबंधक श्री अश्विन गोथरा, श्री सुरेन्द्र बुधोलिया, श्री संतराम सरोनिया, श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री आशाराम अहिरवार, श्री सतीश यादव, श्री मुकेश यादव, श्री अतुल भूरे चैधरी, श्री जीतू कमरिया आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.