गहलोत ने राज्यपाल से कहा- कहीं जनता राजभवन न घेर ले, फिर मेरी जिम्मेदारी नहीं होगी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहुत ही आक्रामक तरीके से की मीडिया से बात | New India Times

अशफ़ाक़ कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

गहलोत ने राज्यपाल से कहा- कहीं जनता राजभवन न घेर ले, फिर मेरी जिम्मेदारी नहीं होगी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहुत ही आक्रामक तरीके से की मीडिया से बात | New India Times

राजस्थान केमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहुत ही आक्रमक तरीके से मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि हमने कल राज्यपाल से सत्र बुलाने की मांग की है लेकिन राज्यपाल की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है, ऐसा लगता है कि उनके ऊपर कोई दबाव है। उन्होंने बताया, ‘मैंने फिर उनसे टेलीफोन पर बात की है कि आपका एक संवैधानिक पद है उसकी गरिमा है.. कृपा करके अपना फैसला करें’। सीएम गहलोत ने कहा कि वो विधानसभा शुरू करना चाहते हैं, पूरा देश- प्रदेश देखेगा, डिबेट होगी और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

सीएम गहलोत ने कहा कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि हमारे साथियों को बीजेपी की देखरेख में बंधक बनाए रखा गया है।राजस्थान में प्रदेश की जनता हमारे साथ है। इस समय कोरोना से जिंदगी बचाने की चुनौती है, हमने शानदार मैनेजमेंट किया है, पूरे देश में वाहवाही हो रही है…ऐसे माहौल में सरकार गिराने की साजिश हो रही है।

सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है, छापे डलवा रही है, ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा, ‘ राज्यपाल जी ने शपथ ली है उसी हिसाब से काम करें नहीं तो राजस्थान की जनता आपका राजभवन को घेरने न आ जाए फिर हम कुछ नहीं कर पाएंगे’।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.