पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिला के नवागत कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह का संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ धार के जिला अध्यक्ष लाखन चंदेल, जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत, अरविंद सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है, कि मध्यप्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालय में लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षक विगत 12 -13 वर्षों से अल्प मानदेय में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं तथा लम्बे समय से अपनी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। अतिथि शिक्षकों को जुलाई, अगस्त में शासकीय विद्यालय में नियुक्ति देकर अप्रैल माह में अपनी सेवाएं देने से बंद कर दिया जाता है तथा वर्तमान परिस्थितियों में वैश्विक महामारी कोविड -19 कोरोना वायरस के चलते अतिथि शिक्षक पुर्ण रुप से बेरोजगार हो गए हैं जिससे उनके परिवार के पालन-पोषण करने में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जबकि अतिथि विद्वानों का मई- जून माह के लाॅकडाउन अवधि के मानदेय भुगतान का आदेश जारी किये हैं। इसी तरह अतिथि शिक्षकों का आदेश जारी किया जाये। अनुरोध है, कि अतिथि शिक्षकों के हित को दृष्टि गत रखते हुए नियमानुसार नीति बना कर निम्नलिखित मांगों का निराकरण करने की कृपा करें।
प्रमुख मांगें
1- अतिथि शिक्षक को मई-जुन माह का मानदेय भुगतान किया जाये।
2- गुरुजी के समान विभागीय परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए।
3- अतिथि शिक्षको का कार्यकाल 12 माह किया जाये।
4- दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की तरह अतिथि शिक्षकों के हित में नीति बनाई जाये।
5- जो अतिथि शिक्षक जिस संस्था में कार्यरत है उन्हें उन्हीं संस्था में यथावत रखा जाये।
