साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि चीन ने हमारे निहत्थे जवानों की हत्या की है जो एक कायराना हरकत है, सरकार से अपील की कि आप निर्णय लें पूरा देश आपके साथ है, आप आगे बढ़िए और चीन को करारा जवाब दीजिए और इसके साथ ही केंद्र सरकार से यह आग्रह किया कि चीन के साथ समस्त व्यापारिक करारों को खत्म किया जाए और चीन के साथ कोई व्यापारिक संबंध न रखें ।
श्री पांडव ने कहा कि भारत सेवा न्यास चीनी उत्पादों को न खरीदने के लिए लोगों से अपील करता है और पूरे देश में अपनी टीम के माध्यम से नॉट टू बाय चाइना प्रोडक्ट नामक अभियान चलाएगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत, हेमंत भारद्वाज प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सिदार्थ बंसल, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा राकेश आदि शामिल थे।
