एमएचडी ग्रुप ने कोरोना कर्मवीर योद्धाओं को दिए सुरक्षा कवच, मानवता ही धर्म" ग्रुप [MHD] ने किया फेसशील्ड, मॉस्क और सैनिटाइजर का वितरण | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एमएचडी ग्रुप ने कोरोना कर्मवीर योद्धाओं को दिए सुरक्षा कवच, मानवता ही धर्म" ग्रुप [MHD] ने किया फेसशील्ड, मॉस्क और सैनिटाइजर का वितरण | New India Times

कोरोना महामारी से जहां हर एक व्यक्ति आतंकित और भयभीत है वहीं दूसरी ओर कुछ सामाजिक संगठन और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समाज सेवा के रूप में अग्रणी भूमिका निभाते हुए इस महामारी से लगातार दो-दो हाथ करते नज़र आ रहे हैं। कोरोना महामारी से आम जनता को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं नर्स, नपाविभाग के सफाईकर्मी सहित विद्युत विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन सदैव ही फील्ड में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। आम जनता की सेवा-सुश्रुषा में जुटे इन विभागों को हम कोरोना कर्मवीर योद्धा के रूप में यथोचित सम्मान ही दे रहे हैं। अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में कठिन परिश्रम करने वाले इन कर्मवीर योद्धाओं के लिए शहर का चर्चित व्हाट्सएप ग्रुप मानवता ही धर्म [MHD] सामने आया है, जिसने ज़मीनी मैदान में लगातार मेहनत कर रहे इन योद्धाओं को उनके कर्म स्थल पर पहुंचकर फेस मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। एमएचडी ग्रुप के अहम सदस्य सतीश रघुवंशी ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने वाले चिकित्सक और नर्स सहित पैरामेडिकल स्टाफ को उन्होंने विशेष रूप से फेसशील्ड भी प्रदान किया है, जो कोरोनावायरस संक्रमणरोधी के रूप में विशेष रूप से कारगर है। कोरोना वायरस के संदिग्ध और मरीजों के लगातार संपर्क में आने से डॉक्टर और नर्स स्टाफ को इस फेशशील्ड की अत्यधिक आवश्यकता होती है। इस ग्रुप में यह फेसशील्ड विशेष रूप से नगर के वार्ड क्रमांक 5 की निवासी श्रीमती रितु अग्रवाल से उनके हस्तनिर्मित कराया गया है। इसके अतिरिक्त इसी ग्रुप के द्वारा कोरोना उन्मूलन के लिए जुटे अन्य समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को उनके कर्म स्थल पर पहुंचकर फेस मास्क और सेनेटाइज़र सहित अन्य आवश्यक वस्तु एवं उपकरण प्रदान किए गए हैं।

इन सामग्रियों के वितरण के दौरान मानवता ही धर्म एचडी ग्रुप के सदस्य सर्वश्री संचित जैन, विशेष चौरसिया, हनी बत्रा, रानू उपाध्याय, शरद कुरौलिया, चिराग बत्रा, दिनेश राठौर, अरविंद शर्मा, दिनेश राठौर, रूपेश विश्वकर्मा, दीपेश जैन , नितेश राजपूत, दीपक सिंह सहित एडमिन सतीश रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article