खालिद गौरी, लखनऊ (यूपी), NIT:

थिएटर एंड फिल्म वेल्फेयर एसोसिएशन उ०प्र० ने आज अपनी नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है जिसके अंतर्गत डॉ विपिन अग्निहोत्री को एसोसिएशन का अध्यक्ष, मनोज कुमार त्यागी को उ०प्र० प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कराया गया।
थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० के
यूवा विंग की कमान में अमित पांडेय को अध्यक्ष एवं मनोज कुमार त्यागी को उ०प्र० प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कराया गया, वहीं महिला यूथ विंग की कमान निशू त्यागी को दी गयी है जबकि आर्ट विंग की कमान पूर्णिमा श्रीवास्तव को दी गयी है। पूर्णिमा श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन कला के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के हाथों सम्मानित भी हो चुकी हैं।
थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने आज इन बातों का डालीबाग में मीडिया से बात करते हुए बताया कि बहुत जल्द ही पुरे उत्तर प्रदेश में एसोसिएशन अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी कर कलाकारों की मदद करने के साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को शासन-प्रशासन तक पंहुचा कर उसका निस्तारण भी कराएगा।
अध्यक्ष डॉ विपिन अग्निहोत्री ने इस मौके पर बताया की 21 जून को होने वाले योग दिवस से पहले एसोसिएशन के बैनर तले नए उभरते कलाकारों को योगा का महत्व बताने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करेगा जिसमें इन लोगों को योगा की बारीकियों से रूबरू भी कराया जायेगा व पूरी कोशिश करेंगे की एसोसिएशन अपने कार्यो के द्वारा उत्तर प्रदेश के रंगकर्मियों और फिल्मों में काम कर रहे लोगों की हर संभव मदद करें।
