किसानों बचाओ यात्रा का दूसरा दिन: आष्टा और शाजापुर में सजी किसान सभा; किसानों पर इनकम टैक्स का पुरजोर विरोध करेगी आप : आलोक अग्रवाल  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​किसानों बचाओ यात्रा का दूसरा दिन: आष्टा और शाजापुर में सजी किसान सभा; किसानों पर इनकम टैक्स का पुरजोर विरोध करेगी आप : आलोक अग्रवाल  | New India Timesआम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किसान बचाओ यात्रा के दूसरे दिन आज यात्रा आष्टा, सीहोर होती हुई शाजापुर पहुँची। सुबह 11 बजे आष्टा में प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने किसानों को संबोधित किया। तत्पश्चात यात्रा शाजापुर पहुँची जहाँ किसानों की सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्ग में कई गाँव व मंडियों में किसानों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याएं सुनी गई। ​किसानों बचाओ यात्रा का दूसरा दिन: आष्टा और शाजापुर में सजी किसान सभा; किसानों पर इनकम टैक्स का पुरजोर विरोध करेगी आप : आलोक अग्रवाल  | New India Timesकिसान सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों नीति आयोग की बैठक हुई थी, जिसमे 16 प्रदेशो के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया था। इनमे शिवराज सिंह भी थे। इस बैठक के तुरंत बाद नीति आयोग के सदस्य विवेक देबरॉय ने कहा कि खेती से होने वाली आय पर इनकम टैक्स लगना चाहिए। और तो और भारत सरकार के वित्तीय सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने 28 अप्रैल को इस बात का समर्थन किया और कहा कि किसानों पर टैक्स लगना ही चाहिए। ऐसा लगता है यह सरकार किसानों पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार किसानों पर टैक्स लगाने की जुर्रत न करे। एक तरफ किसान कर्ज को लेकर सरकार कोई कदम नही उठा रही है, उस पर उन पर टैक्स लगाना पूर्णता गलत होगा। अगर किसानों पर टैक्स लगता है तो आम आदमी पार्टी उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। 

श्री अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी की 10 सूत्रीय मांग भी किसानों के बीच रखी जिसका किसानों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.