यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के थाना निहालगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर देवीसहाय आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में अपराधियों एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत निहालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि सोमवार 08 जून को पुलिस निरीक्षक रोहित चावला थानाधिकारी थाना निहालगंज को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी थाना निहालगंज के नेतृत्व में थाना निहालगंज पुलिस ने तत्परता से मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पुराने सदर थाने के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 देशी कट्टा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरेन्द्र पुत्र हाकिम सिंह जाति गुर्जर निवासी झौंडा का पुरा थाना कोतवाली जिला धौलपुर होना बताया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अवैध हथियार के सम्बन्ध मे गहनता से अनुसंधान व पूछताछ कराई जा रही है।
