मेडिकल स्टाफ के लिए अधिकृत किए गए समस्त स्थलों को अचानक खाली करवाने से उनके परिवार को संक्रमण का रहेगा खतरा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मेडिकल स्टाफ के लिए अधिकृत किए गए समस्त स्थलों को अचानक खाली करवाने से उनके परिवार को संक्रमण का रहेगा खतरा | New India Times

मेडिकल स्टाफ के लिए अधिकृत किए गए समस्त होटल, लॉज, धर्मशाला एवं मैरिज गार्डन को भोपाल कलेक्टर ने 1 जून को खाली करने के लिए आदेश जारी किया है जिसका विरोध जताते हुये एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने कहा कि जो मेडिकल स्टाफ दिन रात कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल कलेक्ट करते थे और कोरोना मरीज़ के वार्ड में ड्यूटी कर रहे थे उनके साथ यहा दुर्व्यवहार सहन नहीं करेंगे।
रवि परमार ने कहा कि स्टाफ कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में था उसको 15 दिन क्वॉरेंटाइन रखने के बाद खाली करने का आदेश जारी करना चाहिए था लेकिन कलेक्टर द्वारा बिना सोचे समझे एक ही दिन में खाली करने का आदेश जारी किया है जो कि स्टाफ मेडिकल के लिए बहुत ही चिंता का विषय है ऐसे में स्टाफ एवं उनके परिजनों की जान के साथ खिलवाड़ होगा।
रवि परमार ने कहा कि कलेक्टर पहले सभी कोरोना वॉरियर्स (मेडिकल स्टाफ) की Covid-19 की जांच करवाएं उसके बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन करने की पूर्ण व्यवस्था करवाएं जांच का परिणाम आने और क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था होने के पश्चात ही खाली करवाएं नहीं तो मेडिकल स्टाफ के साथ एनएसयूआई प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। हम हमारे कोरोना वॉरियर्स के साथ यह अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

By nit