भोपाल से मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की यात्रा के लिए ई पास आवश्यक नहीं, ई पास सिर्फ राज्य के बाहर जाने या राज्य के बाहर से आने के लिए रहेगा जरूरी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल से मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की यात्रा के लिए ई पास आवश्यक नहीं, ई पास सिर्फ राज्य के बाहर जाने या राज्य के बाहर से आने के लिए रहेगा जरूरी | New India Times

भोपाल वासियों के लिए एक राहत की खबर आई है। अब भोपाल से मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में यात्रा के लिए ई पास की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों को संबल प्रदान करने और प्रदेश के भीतर आमजनों का आवागमन सुलभ बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्‍य शासन के नवीनतम निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में  *एक जिले से अन्य  जिले में यात्रा करने  हेतु अब ई-पास की आवश्यकता नहीं* होगी। परंतु, प्रदेश से किसी जिले से अन्‍य राज्‍य में अथवा अन्‍य राज्‍य से प्रदेश के किसी जिले में यात्रा हेतु पूर्व व्‍यवस्‍था अनुसार ई पास प्राप्‍त करना अनिवार्य होगा।
ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को पूर्व की भांति ही https://mapit.gov.in/covid-19/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।  ई-पास ऑटो जनरेटेड होंगे एवं आवेदन करते ही संबंधित को SMS के माध्यम से स्वतः प्राप्त हो जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article