समाप्त हुआ क्लोज़र, गेरुआ और कौड़ियाला में लौटी रौनक, गेरुआ में पानी भरते ही अटखेलियां करते दिखे जलीय जीव | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

समाप्त हुआ क्लोज़र, गेरुआ और कौड़ियाला में लौटी रौनक, गेरुआ में पानी भरते ही अटखेलियां करते दिखे जलीय जीव | New India Times

जनपद बहराइच के चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज पर वार्षिक मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए 10 मई को क्लोजर कर दिया गया था। क्लोजर होते ही बैराज पर सरयू व शारदा के गेट बंद कर दिए गए थे और घाघरा के सभी गेट खोल दिए गए थे जिससे गेरुआ और कौड़ियाला नदी का पूरा पानी घाघरा में बह गया और नदी सूख गई थी जिसके कारण वन्य एवं जलीय जीवों को क्लोजर के समय इन दो हफ्तों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन अब नदियों में एक बार फिर रौनक लौट आई है और वन्य एवं जलीय जीवों की अटखेलियां फिर दिखाई पड़ने लगी हैं।

By nit