दिहौली पुलिस ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को किया जब्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

दिहौली पुलिस ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को किया जब्त | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां वासुदेव सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में सर्वोच्च न्यायालय से प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सफलता मिली है। जिले में अवैध चम्बल बजरी निकासी व परिवहन की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिहौली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध चम्बल बजरी से भरे एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि अभिजीत मीणा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना दिहौली के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर आयशर 333 बिना नम्बरी मय ट्रॉली को माधौपुरा चौराहे से जब्त किया है, चालक भागने में सफल रहा जिसके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान व तलाश कराई जा रही है।

By nit