86 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता ने मुकद्दस माह-ए-रमज़ान के पूरे रोजे रखकर और तिलावत करके मनाया ईद | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

86 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता ने मुकद्दस माह-ए-रमज़ान के पूरे रोजे रखकर और तिलावत करके मनाया ईद | New India Times

बुरहानपुर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी सिराज अहमद अंसारी (86) ने रमजान के 30 रोजे रख कर, 5 टाइम की नमाज़ पढ़कर और 8 बार मुकम्मल कुरान की तिलावत करके देश और दुनिया से कोरोना समाप्त होने की दुआ मांगी।

नगर पालिक निगम बुरहानपुर में 16 वर्ष तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देने वाले एडवोकेट अंसारी ने बताया कि उन्होंने 1970 से वकालत की शुरुआत की और आजीवन वरिष्ठ अधिवक्ता एसजेड हक के साथ जुड़े रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि उनके कुल में 37 सदस्य होकर उच्च शिक्षित भरा पूरा परिवार है, जिसमें इंजीनियर सहित उनके दो बेटे, एक पुत्र वधू एवं एक पोती शिक्षिका है। श्री अंसारी अंसार एजुकेशन सोसाइटी के सचिव भी हैं जिसके मातहत अंसार इफ्तिखार हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित होता है। अल्लाह से दुआ है कि वह एडवोकेट सिराज अंसारी को अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु प्रदान करे और उनके द्वारा की गई समाज सेवाओं को कुबूल फरमाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.