प्रशासन की आखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है बेलढ़ाना समिति प्रबंधक, किसानों द्वारा एसडीएम से की गई लिखित शिकायत | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्रशासन की आखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है बेलढ़ाना समिति प्रबंधक, किसानों द्वारा एसडीएम से की गई लिखित शिकायत | New India Times

मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों को अपनी फसल का वाजिब दाम दिलाये जाने के उद्देश से समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र के माध्यम से खरीद की जा रही है जिसमें खरीद केंद्र संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से खरीद की जा रही है साथ ही किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

प्रशासन की आखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है बेलढ़ाना समिति प्रबंधक, किसानों द्वारा एसडीएम से की गई लिखित शिकायत | New India Times

देवरी कृषि उपज मंडी में बेलढाना समिति द्वारा खरीदी की जा रही है जिसमें समिति प्रबंधक विनय दीक्षित द्वारा संचालन किया जा रहा है जहाँ पर आए दिन किसानों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मनमाफिक तरीके से तोल कर धोकाधड़ी की जा रही है।

प्रशासन की आखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है बेलढ़ाना समिति प्रबंधक, किसानों द्वारा एसडीएम से की गई लिखित शिकायत | New India Times

किसानों का आरोप हैं कि प्रति किवंटल पर 2 किलो की कटौती की जा रही है जिसकी शिकायत किसानों द्वारा एसडीएम आर के पटेल के यहाँ की गई है। दिए गए शिकायती पत्र में देवीसींग पिता काशीराम एवं मुन्ना पिता कीरत द्वारा निवासी बेलढाना आरोप लगाया कि खरीदी केंद्र पर समिति प्रबंधक विनय दीक्षित एवं उनके रिश्तेदार बृजेश पिता प्रहला दुबे द्वारा 6 मई को खरीदी केंद्र पर तूलाई की गई जिसमें 33 कुंटल 27 किलो विक्रय किया गया समिति प्रबंधक द्वारा 26 किलो बारदाने का वजन तथा 33 किलो अतिरिक्त गेहूं काटा गया तथा फीडिंग के पश्चात 32 किवंटल 58 किलो 775 ग्राम की पर्ची दी गई। इसी तरह कृषक मुन्ना पिता कीरत निवासी बेलढाना ने बताया कि 87 किलो कम तोल की गई साथ ही 15 रुपए प्रति कौन किवंटल के हिसाब से हम्माली का पैसा लिया गया। इस तरह उक्त केन्द्र पर भारी अनियमितताएं की जा रही हैं।

प्रशासन की आखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है बेलढ़ाना समिति प्रबंधक, किसानों द्वारा एसडीएम से की गई लिखित शिकायत | New India Times

क्षेत्र के किसानों द्वारा अनेकों बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समिति प्रबंधक पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है। उक्त केन्र्द लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। परंतु अधिकारियों द्वारा कार्यवाही ना करना कहीं ना कहीं अधिकारियों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है क्योंकि शिकायतों के बाबजूद कार्रवाई ना होने के कारण उक्त खरीदी केंद्र पर भारी अनियमितताएं की जा रही हैं जिससे किसान परेशान हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.