घर पर ही अदा करें ईद की नमाज: शहर काजी मुश्ताकअली नदवी | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

घर पर ही अदा करें ईद की नमाज: शहर काजी मुश्ताकअली नदवी | New India Times

भोपाल शहर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ऑडियो संदेशों के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है कि बाग फरहत अफजा बड़ी मस्जिद, सोनिया गांधी कॉलोनी वाली मस्जिद, ऐशबाग की चारमीनार वाली मस्जिद, आरिफ नगर की बड़ी वाली मस्जिद आदि में ईद की नमाज अदा की जाएगी जिसके लिए प्रशासन ने 2 घंटे की अनुमति प्रदान की है। यह ऑडियो संदेश पूरी तरह से भ्रामक एवं गलत है इसके संबंध में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई है। शहर काजी मुस्ताक अली नदवी साहब द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह अपील की गई है कि लोग अपने-अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ें।

भोपाल पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है एवं इस प्रकार के भ्रामक एवं गलत जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। किसी प्रकार की भ्रामक व झूठी खबरों की सत्यता जाने बगैर उसे आगे फॉरवर्ड ना करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By nit