446 सेम्पलों में से 386 की आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 7 निकले पाॅजिटिव | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

446 सेम्पलों में से 386 की आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 7 निकले पाॅजिटिव | New India Times

कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिये जिला चिकित्सालय द्वारा अब तक 446 सेम्पल जॉंच के लिये भेजे गये हैं जिनमें से 386 सेम्पल की जॉंच रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें से 7 सेम्पलों के रिपोर्ट पॉजीटिव पाये गये हैं इसके अलावा 31 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
जिले में कुल 52 लोगों को कोरेन्टाईन सेंटर में रखा गया है। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने अवगत कराया है कि लॉक डाउन के दौरान गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को 1  हजार 735 भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गये हैं।
लॉक डाउन के दौरान नियमों का उल्लघन करने पर पुलिस विभाग द्वारा अब तक 23 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर की गई है। इसी प्रकार धारा 151 के तहत 12 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण बनाये गये हैं और 43 व्यक्तियों को अस्थाई जेल में निरूद्ध किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.