वार्ड क्रमांक 1 में सत्येन्द्र शर्मा के कॉर्डिनेशन में सफेद राशनकार्ड पर 1150 पैकेट आटे का हुआ वितरण | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वार्ड क्रमांक 1 में सत्येन्द्र शर्मा के कॉर्डिनेशन में सफेद राशनकार्ड पर 1150 पैकेट आटे का हुआ वितरण | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पहल पर जिला प्रशासन के द्वारा सत्येन्द्र शर्मा के कॉर्डिनेशन में वार्ड क्रमांक 1 की राशन की दुकानों गरगज कॉलोनी एवं लक्ष्मीपुरम की कंट्रोल की दुकानों से सफेद राशनकार्ड धारियों को 10 किलो आटे के 1150 पैकेट वितरित किये इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया गया।

कंट्रोल की दोनों दुकानों का कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर एस डी एम प्रदीप तोमर, एडीएम टी एन सिंह, खाद्य निरीक्षक धाकरे, कोविड टीम वार्ड कॉर्डिनेटर सत्येन्द्र शर्मा एवं प्रमेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

सत्येन्द्र शर्मा एवं प्रमेन्द्र सिंह के द्वारा आटे के पैकेट की तोल करवाई गई जिसकी तोल 10 किलो पूरी पाई गई।

कंट्रोल की दुकानों पर आटे लेने वालों की भीड़ लग गई जिनकी पूर्ति के लिए खाद्य पैकेट और मंगवाए गए।

जिला प्रशासन ने आपातकाल कोविड टीम का गठन किया है जिसमे कॉर्डिनेशन के लिए सत्येन्द्र शर्मा, प्रमेन्द्र सिंह को रखा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.