संदीप शुक्ला/शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लाॅक डाउन के चलते जहां शराब की दुकानें बंद है वहीं दूसरी ओर शराब माफिया सक्रिय हैं और लगातार पुलिस को चकमा देते हुए शराब का अवैध कारोबार करने में जुटे हुए हैं लेकिन पुलिस के ही कुछ जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए ताबातोड़ कार्रवाई कर शराब माफियाओं की कमर तोड़ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की रात लगभग 12:00 बजे महाराजपुरा सीएसपी रवि भदौरिया की टीम ने दाने बाबा की पहाड़ी के पास बने सुनसान मकान में दबिश मारी तो अनुखा नामक व्यक्ति के घर में बने सेफ्टी टैंक में शराब की 40 पेटी भरी मिली जिसमें देशी-विदेशी शराब थी साथ ही कार से भी बरामद 7 पेटी शराब बरामद हुई है जिसमें आकाश, छोटू और अरुण नाम के युवकों को पकड़ा गया है।
हजीरा थाना पुलिस की कार्यवाही प्रसंसनीय रही वहीं मुख्य भूमिका आरक्षक राजीव शुक्ला, कुलदीप तोमर, राहुल दुबे, सत्येंद्र कुशवाह की रही।
